दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में उत्तराखंड पुलिस ने लापता महिला की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस खाली हाथ लौट गई। उत्तराखंड के काशीपुर थाना के एसआई रोहित कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र से एक सप्ताह पूर्व निरपुड़ा गांव का युवक एक महिला को बहला फुसला कर ले आया। उत्तराखंड पुलिस को दोनों में कोई नहीं मिला। एसओ अजय शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस महिला की तलाश में आई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
मौजिजाबाद में युवक को पीटा
दोघट (बागपत)। मौजिजाबाद नांगल निवासी रिजवान पुत्र सत्तार ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह परचून की दुकान से सामान लेने गया था। रास्ते में पांच-छह युवकों से उसकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने थाने पर छह लोगों को नामजद कर तहरीर दी। पुलिस ने घायल को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया। एसओ अजय शर्मा ने बताया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।