फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौजिजाबाद नांगल गांव के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भावनपुर थाना क्षेत्र के पचपेड़ा गांव से रविवार को दुल्हन लेकर लौट रहे मौजिजाबाद नांगल गांव के बारातियों के साथ मारपीट कर दुल्हन से जेवरात, नगदी लूटने के मामले में पीड़ित परिवार ने उप मुख्यमंत्री से शिकायत की है। घटना में सात लोग घायल हो गए । इलाज के बाद घायल घर पहुंचे। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

मौजिजाबाद नांगल गांव निवासी राजपाल शर्मा के बेटे ललित शर्मा की रविवार को अलीपुर में बारात गई । देर शाम जब वे वापस लौट रहे थे तो रास्ते में दुल्हन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दुल्हन की कार भावनपुर थाना क्षेत्र के पचपेड़ा गांव में रोकनी पड़ी। वहां पर दूसरे समुदाय के चार-पांच युवक आए और दुल्हन की कार में लगे सजावट के फूल उखाड़ने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। घटना में दूल्हे के रेलवे में तैनात भाई संदीप शर्मा, दिल्ली पुलिस में तैनात भाई दीपक शर्मा, प्रतीक, अमित, अंकित, भांजा विशु, सोना घायल हो गए। हमलावर तीन चार कारों में तोड़फोड़ कर दुल्हन के जेवरात, 60 हजार की नगदी व दो मोबाइल लूटकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों का इलाज कराया। मौजिजाबाद नांगल गांव के ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है। पीड़ित मुकेश शर्मा, राजपाल शर्मा, दीपक ने उप मुख्यमंत्री के सचिव से फोन पर बात कर मामले से अवगत कराया। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से मिलने का समय लिया गया। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें