बागपत। बिनौली थाना क्षेत्र के रंछाड़ गांव निवासी दंपती ने ऑनर किलिंग का खतरा बताकर एसपी से शिकायत की। नवविवाहिता ने अपने मायके वालों पर जान से मारने की धमकी देने और परेशान करने का आरोप लगाकर सुरक्षा की गुहार लगाई।
रंछाड़ गांव निवासी अनुसूचित जाति के प्रमोद पुत्र बाबूराम ने बताया कि उसने मुजफ्फरनगर जनपद के परासौली गांव निवासी दीपा से चार अक्तूबर 2018 को गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। मैरिज पंजीकृत ब्यूरो गाजियाबाद के यहां शादी पंजीकृत कराई। तभी से वे दंपति के रूप में रह रहे हैं। उसकी पत्नी के परिजन और रिश्तेदार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसके विरुद्ध झूठा मुकदमा भी दर्ज करा रखा है। उन्हें ऑनर किलिंग का खतरा है। पुलिस सुरक्षा प्रदान कर पत्नी के न्यायालय में ब्यान दर्ज कराए जाए। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।