फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा के मकान पर जबरन कब्जे का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान पर कब्जे की कोशिश का आरोप
विज्ञापन


बड़ौत। कोताना गांव में परिवार के ही लोगों ने एक महिला के मकान पर कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में विधवा ने कोतवाली में अपने ही जेठ सहित दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सन्नो पत्नी स्वर्गीय सलीम कोताना गांव की रहने वाली है। उसके पति की तीन वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उसकी एक बेटी भी है। वह अपने पति के हिस्से के मकान में रहकर अपना और बेटी का पालन-पोषण कर रही है। लेकिन उसका जेठ और अन्य परिजन उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं और उन्हें धमकी दे रहे है कि यदि मकान नहीं छोड़ा तो दोनों को जान से मार देंगे। बृहस्पतिवार रात आरोपी उनके घर पर आए और मकान पर जबरन कब्जे की कोशिश की। सन्नो ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। महिला ने कोतवाली में जेठ समेत दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें