फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनमाना और मलकपुर के ग्रामीणों में नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनमाना और मलकपुर के ग्रामीणों में नोकझोंक
विज्ञापन

बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल में शुक्रवार को पहले गन्ने की तौल को लेकर जौनमाना और मलकपुर गांव के ग्रामीणों के बीच कहासुनी हुई। बाद में दोनों पक्षों से काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। दोनों पक्षों में काफी देर तक नोकझोंक हुई। बाद में वहां पहुंचे कुछ अन्य लोगों ने मामला शांत कराया।
जौनमाना और मलकपुर गांव के कुछ किसान गन्ने की तौल के लिए मलकपुर चीनी मिल पर पहुंचे। इस दौरान उनकी पहले गन्ना तौल को लेकर कहासुनी हो गयी। इससे देख वहां पर काफी संख्या मेें ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे नहीं माने। बाद में गन्ने लेकर मिल पर आए बुजुर्गों ने उन्हें समझाया कि विवाद न बढ़ाएं। लेकिन दोनों पक्षों में नोकझोंक चलती रही। काफी देर बाद उन्हें शांत किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गत वर्ष भी गन्ने की तौल को लेकर जौनमाना और ढिकाना गांव के ग्रामीणों के बीच में मारपीट भी हो गयी थी। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। दोनों पक्षों ने कोतवाली पर एक-दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर दी थी। बाद मेेें पुलिस की मौजूदगी मेें पंचायत मेें पंचों ने दोनों पक्षों का समझौता कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें