छपरौली (बागपत)। कस्बे में गाली-गलौच को लेकर दो पक्षों में धारदार हथियार चले। इसमें दोनों पक्षों से महिला सहित 15 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने सभी घायलों का सीएचसी में इलाज कराकर जांच शुरू कर दी।
एक पक्ष के कामिल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि दूसरी पक्ष के एक युवक ने उनके साथ गाली-गलौच की। विरोध करने पर अन्य लोगों को बुलाकर हमला बोला। इसमें अहमद पुत्र ताजू, हमीद पुत्र बसीर, आदिल पुत्र कामिल, गुलशाना पत्नी कामिल, साहिबा पत्नी हारून, कय्यूम पुत्र ताजू, समा पुत्री कय्यूम, इसराना पुत्री कामिल, इमराना पत्नी हारून घायल हो गए। दूसरे पक्ष के इस्लाम ने तहरीर देकर बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों रंजिश रखते हैं। रविवार को परिवार की एक युवती से आरोपी पक्ष के युवक छेड़छाड़ कर रहे थे। इसका विरोध करने पर हमल बोला है। इसमें शबनम पत्नी इकबाल, दिलशाद पुत्र वकील, रहीशा पत्नी वकील, हुसैन पुत्र अली हसन और गुलजार पुत्र भूरा घायल हो गए। पुलिस ने धोनी पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। छपरौली थानाध्यक्ष वीके सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों की तहरीर ले ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।