फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ में पुराने साथियों के बीच रहेगा सुनील राठी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिहाड़ में पुराने साथियों के बीच रहेगा सुनील राठी
विज्ञापन

बागपत। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के आरोपी कुख्यात सुनील राठी को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से उसे दिल्ली तिहाड़े जेल शिफ्ट किया गया है। राठी पहले भी तिहाड़ जेल में रह चुका है। इस जेल में उसके कई साथी बंद है।
विज्ञापन

जिला कारागार में नौ जुलाई को कुख्यात सुनील राठी ने पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की कर दी थी। इस घटना के बाद शासन के आदेश पर जिला जेल से कुख्यात सुनील राठी को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया था। राठी सेंट्रल जेल में एक माह से ज्यादा समय तक रहा। उसने सेंट्रल जेल जाते ही अपनी जान को खतरा बताते हुए जेल से शिफ्ट करने की मांग की थी। उसने सेंट्रल जेल में कई दिनों तक खाना भी नहीं खाया था। राठी को सेंट्रल जेल से दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। 18 अगस्त को राठी को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से बागपत न्यायालय में पेशी पर लाया गया था। इसके बाद उसे दिल्ली तिहाड़ जेल ले जाया गया। उसी दिन से राठी तिहाड़ जेल में है। इस जेल में राठी के कई साथी पहले से ही बंद है। जिससे उसकी ताकत और बढ़ जाएगी। राठी पहले भी तिहाड़ जेल में रह चुका है। वहीं इस जेल में उसके कई दुश्मन भी है। इस कारण गैंगवार भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें