बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रविवार को हाईवे पर पशु वाहन खड़े होने के कारण तीन घंटे का जाम लग गया। इससे आक्रोशित लोगों ने वाहनों से बाहर आकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की नोकझोंक हुई। हालांकि पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा - बुझाकर शांत किया और हाईवे से जाम हटाकर आवागमन के लिए सुचारु कराया।
रविवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पशु पैठ लगाई जाती है। इसके चलते वहां पर जाम की स्थिती बनी रहती है। रविवार को भी पशु पैंठ मेें आने वाले पशु व्यापारियों ने हाईवे किनारे अपने वाहन खड़े कर दिए, जिससे हाईवे पर दोनों ओर वाहन खडे़ होने से भीषण जाम लग गया। इससे आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर अपने वाहन बंद कर वहां पर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने कहा जब से यहां पर पशु पैंठ लगने शुरू हुई हैं, तभी से लोगों को रविवार के दिन भीषण जाम से गुजरना पड़ता है। बावली गांव से बड़ौत की दूरी मात्र पांच किलोमीटर है, लेकिन इस तय करने में जाम के कारण दो से तीन घंटे लग जाते हैं। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हंगामा करने वालों में पुलिस की जमकर खरी-खोटी सुनाई। बाद मेें पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया और कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे से जाम हटाकर आवागमन के लिए सुचारु कराया। इसमेें दिनेश, सुधीर, नवीन, प्रवीण, अशोक, प्रमोद, अंकित, राजवीर, सुरेंद्र, प्रताप, संदीप, धर्मपाल, सहदेव, संजीव आदि रहे।