कलक्ट्रेट के ज्ञान वाटिका पार्क में मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुआ। चिकित्सकों ने बिसरा सुरक्षित कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सोमवार को कलक्ट्रेट की ज्ञान वाटिका में युवक का शव मिला । पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस शव के बारे में पता नहीं लगा पाई है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अज्ञात आया है। चिकित्सकों ने बिसरा सुरक्षित कर लिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अज्ञात आया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।