फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों और राज्यकर्मचारियों के भी चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एआरटीओ तथा यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर राज्य कर्मचारियों के चालान काटे। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले 58 लोगों के चालान काटे गए। जुर्माने के रूप में आठ हजार रुपये वसूले। सात पुलिसकर्मियों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

एआरटीओ आरपी मिश्रा एवं टीएसआई लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि परिवहन आयुक्त एवं डीजीपी के आदेश पर जिले में बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले राज्य कर्मचारियों के खिलाफ अभियान चलाया । दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कलक्ट्रेट के पास, विकास भवन, बीएसए के ऑफिस, जिला अस्पताल एवं एआरटीओ ऑफिस के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ और यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले 58 लोगों के चालान काटे और उनसे आठ हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। एआरटीओ ने बताया कि 7 व 8 मई को अभियान चलाने के आदेश मिले । आगे भी समय-समय पर राज्य कर्मचारियों के खिलाफ इस तरह का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चलाएं। सावधानी बरतें और सुरक्षित रहे। यातायात के नियमों का पालन करें। जब सरकारी कर्मचारी ही यातायात के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो आम लोग कैसे कर पाएंगे। इस संबंध में टीएसआई लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि राज्य कर्मचारियों के खिलाफ हर महीने अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें