फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौरोजपुर में दिन दहाड़े 50 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

नौरोजपुर गांव में दिन दहाड़े दो नकाबपोश बदमाशों ने किराना की दुकान से 50 हजार रुपये की नगदी लूट ली और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। इस वारदात के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इस संबंध में व्यापारी ने बदमाशों के खिलाफ कोतवाली तहरीर दी।
नौरोजपुर गांव निवासी संजय गोयल पुत्र सूरज भान की गांव में किराना की दुकान है। रविवार को दोपहर ढाई बजे के लगभग दुकान पर संजय गोयल की मां लच्छो देवी बैठी थी। इसी दौरान बाइक पर दो नकाबपोश युवक आए और उन्होंने रिफाइंड देने को कहा। लच्छो देवी ने युवकों को रिफाइंड दे दिया। उन्होंने दो हजार रुपये का नोट वृद्ध महिला को दिखाया। जब महिला गल्ले से छुट्टे पैसे निकाल रही थी तो इसी समय एक युवक ने गल्ले में रखी 50 हजार रुपये की नगदी निकाल ली। वृद्ध महिला ने विरोध किया तो उसे धक्का देकर बाइक पर सवार होकर भाग निकले। महिला ने शोर मचा दिया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मकान में ऊपरी मंजिल पर सो रहे संजय गोयल दुकान पर पहुंचे। लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश बाघू मार्ग से होकर भाग गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। इस संबंध में व्यापारी संजय गोयल ने बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कार्रवाई नहीं हुई तो छोड़ दूंगा गांव
बागपत। नौरोजपुर गांव में दिन दहाड़े किराना की दुकान में हुई लूट की वारदात से व्यापारी का पूरा परिवार दहशतजदा है। दुकान पर बैठी वृद्ध महिला लच्छो देवी वारदात के बाद बहुत घबराई हुई थी। व्यापारी संजय गोयल ने कहा कि यदि मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वह दुकान बंद कर गांव से पलायन कर जाएगा। इस तरह की घटना गांव में पहले कभी नहीं हुई है। बदमाशों के अंदर पुलिस का डर नहीं था। वह बड़े आराम से रुपये लूटकर ले गए है।

पूरे गांव में किराना की एक ही दुकान
बागपत। नौरोजपुर गांव में एक ही किराना की दुकान है। ग्रामीण संजय गोयल की दुकान से घर से लेकर शादी समारोह तक का सामान खरीदते है। दुकान में दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया और पुलिस से वारदात के खुलासे की मांग की।
विज्ञापन


एसपी ले रहे थे क्राइम मीटिंग, हो गई लूट
बागपत। जिस समय नौरोजपुर गांव में बदमाश किराना की दुकान में लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहे थे, उसी समय एसपी जयप्रकाश पुलिस लाइन में क्राइम मीटिंग ले रहे थे। पुलिस के सभी आला अधिकारी मीटिंग में मौजूद थे। वारदात की सूचना पर डायल 100 पुलिस की गाड़ी सबसे पहले पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें