दोघट (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में दस दिन पहले मायके में आई महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।
पुलिस के अनुसार 25 फरवरी को थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके में आई महिला के साथ ढिकौली गांव निवासी युवक ने दुष्कर्म किया । इस संबंध में महिला ने थाने पर चमन निवासी ढिकौली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । आरोपी तभी से फरार चल रहा था। बुधवार को मिली सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।