फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद दो दिन मेरठ में रखी छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण के बाद दो दिन मेरठ में रखी छात्रा
विज्ञापन


छपरौली (बागपत)। छपरौली क्षेत्र के एक गांव से लापता छात्रा को बरामद कर लिया गया है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक उसे बहलाकर ले गया था। उसने उसे दो दिन मेरठ में रखा और बाद में उसे शामली छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

यह छात्रा रमाला क्षेत्र के एक गांव के स्कूल में पढ़ती है। 19 दिसंबर को अपने घर से स्कूल के लिए चली थी। उसके बाद वापस घर नहीं लौटी। इंतजार करने के बाद परिजनों ने तलाश शुुरू कर दी थी। बाद में पता चला था कि पड़ोसी गांव का एक युवक उसे ले गया है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ छपरौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उसको बरामद कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक छात्रा ने बताया कि 19 तारीख को जब वह घर से स्कूल जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंची तो उससे पहले ही बस जा चुकी थी। इसी दौरान आरोपी युवक उसको स्कूल छोड़ने के बहाने अपनी बाइक पर ले गया। आरोपी उसे स्कूल न ले जाकर किसी अन्य स्थान पर ले गया। आरोपी ने उसे दो दिन तक मेरठ में रखा। बाद में उसको शामली के एक गांव में छोड़कर फरार हो गया। मामला दो समुदाय का होने के चलते दोनो परिवार के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। उधर छपरौली थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा का कहना है कि लड़की को बरामद कर लिया गया है। उसे मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें