रिश्वत लेने की वीडियो वायरल होने पर ठेका कर्मी हो हटाया
बागपत। जिला अस्पताल में ठेकाकर्मी महिला अल्ट्रासाउंड कराने के नाम पर रिश्वत ले रही थी। इसकी वीडियो वायरल हो गई थी। पता चलने पर अफसरों ने इस पर संज्ञात लेते हुए उसको अस्पताल से हटा दिया है।
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष में एक महिला कर्मी मरीजों की एंट्री करती थी। जो ठेका कर्मचारी थी। वह मरीजों से अल्ट्रासाउंड कराने के नाम पर रिश्वत लेती थी। जिस समय वह एक मरीज से रिश्वत ले रही थी। इसी दौरान वह कैमरे में कैद हो गई थी। बाद में इस वीडियो को वायरल कर दिया गया था। जो सैकड़ों मोबाइलों में पहुंच गई थी। पता चलने पर अफसरों ने इस पर संज्ञान लिया। इसकी गोपनीय रूप से जांच की गई। जो सहीं पाए गई। सीएमएस डॉक्टर बीएलएस कुशवाहा का कहना है कि रिश्वत लेने की वीडियो वायरल होने पर ठेका महिला कर्मचारी रूपा को अस्पताल से हटा दिया गया है।