फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग महिला को मारपीट कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत) ।
विज्ञापन

पठान कोट में दिव्यांग महिला के घर में घुसकर सभासद की वोट मांग रहे तीन लोगों ने जबरन उन्हें वोट देने को कहा, तो महिला द्वारा मना करने पर उसको मारपीट कर घायल कर दिया। देर रात उसे सीएचसी में भर्ती कराया उसने तहरीर दी।
विज्ञापन

घायल महिला समर पुत्री मौसम अली पठान कोट मोहल्ले की है। वह दिव्यांग है। उसका परिवार बाहर रहता है और वह शनिवार की रात में अकेली अपने घर में बैठी थी, तभी एक सभासद प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे तीन लोग घर में घुसे और उससे कहा कि तुम्हें हमारी वोट देनी है। महिला ने ऐसा करने से मना कर दिया। तीनों लोगों ने उसकी पिटाई की और धमकी दी यदि हमारी वोट नहीं दी और पुलिस को सूचना दी तो जान से मार देंगे। रात में ही पड़ोसी उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और उसने तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें