फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लूटी स्विफ्ट डिजायर से बागपत में शराब की तस्करी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से लूटी स्विफ्ट डिजायर से बागपत में शराब की तस्करी
विज्ञापन

बागपत। यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर 15 दिन पूर्व पकड़ी गई शराब से भरी स्विफ्ट डिजायर, दिल्ली के द्वारिका क्षेत्र से चालक को बंधक बनाकर लूटी गई थी। दिल्ली पुलिस के साथ पीड़ित चालक शनिवार को कोतवाली पहुंचा। उसने गाड़ी की पहचान की।
बुलंदशहर के अहरौली निवासी राजेंद्र ने बताया कि वह स्विफ्ट डिजायर को टैक्सी के रूप में चलाता है। 9 जुलाई की रात वह गाड़ी लेकर द्ववारिका क्षेत्र से गुजर रहा था। तभी बदमाशों ने उसको रोक लिया और बंधक बनाकर कार पर कब्जा कर लिया। झावला थाना क्षेत्र में उसको गाड़ी से फेंककर खुद गाड़ी लूटकर फरार हो गए। बाद में इस गाड़ी से शराब की तस्करी करनी शुरू कर दी गई। पिछले 15 दिन पूर्व गाड़ी को यूपी-हरियाणा बॉर्डर की निवाड़ा चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया था। उसमें शराब की 50 पेटी शराब मिली थी। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था। जो मुरादाबाद का था। पता चलने पर दिल्ली पुलिस पीड़ित राजेंद्र को लेकर बागपत कोतवाली पहुंची। राजेंद्र ने अपनी गाड़ी की पहचान की। आरोपियों ने गाड़ी की नंबर प्लेट बदल रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी का इंजन और चेसिस नंबर से चला पता
बागपत। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधू का कहना है कि गाड़ी के इंजन और चेचिस नंबर की जांच करने के बाद उसके मालिक से संपर्क किया गया। बाद में पूरी स्थिति स्पष्ट हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें