फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंडा पानी नहीं देने पर आइस फैक्टरी स्टाफ पर हमला, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली रोड स्थित आइस फैक्टरी में ठंडा पानी लेने गए कुछ युवकों ने फैक्टरी कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की। इसमें दो कर्मचारी घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घायलों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

बागपत में दिल्ली रोड स्थित आइस फैक्टरी के कर्मचारी बलदेव प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे एक युवक फैक्टरी में ठंडा पानी लेने गया था। फैक्टरी में मौजूद मजदूर जगदीश चंद कार्य में व्यस्त होने के कारण उसे पानी नहीं दे सका। इससे नाराज होकर युवक ने जगदीश को थप्पड़ मार दिया और धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद आरोपी पांच-छह युवकों के साथ फैक्टरी में पहुंचा और बलदेव व जगदीश पर हमला बोल दिया। उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट में दोनों घायल हो गए। बाद में हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें