फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनपुर मसूरी में मकान पर फायरिंग, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। हसनपुर मसूरी गांव में रंजिश के चलते घर के बाहर बैठे अनुसूचित जाति के व्यक्ति पर कार व बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। हाथ में गोली लगने से व्यक्ति घायल हो गया। हमलावर तमंचे लहराते हुए भाग निकले। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। एएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के बेटे ने हसनपुर मसूरी के ग्राम प्रधान समेत सात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

हसनपुर मसूरी गांव निवासी संजय पुत्र सुरेंद्र जाटव ने बताया कि नूरपुर मुजबिदा गांव के युवक से उनकी रंजिश चल रही है। मंगलवार की सुबह आठ बजे के लगभग उसके पिता सुरेंद्र जाटव घर के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। वह घर के नजदीक खड़ा था। इसी समय कार व बाइक पर सवार होकर आए सात युवकों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसके पिता पर तमंचों से फायरिंग कर दी। हाथ में दो गोली लगने से पिता घायल हो गए। जब उसने विरोध किया तो हमलावरों ने उस पर फायरिंग की। उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। हमलावर तमंचे लहराते हुए भाग निकले। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर एएसपी रणविजय सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। परिजनों ने घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावर घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। घायल के बेटे ने कपिल पुत्र जयपाल, सुरेंद्र उर्फ बिल्लू पुत्र राजेंद्र, गौरव उर्फ लड्डू पुत्र जयप्रकाश, रोहित पुत्र आनंद गुर्जर, हरेंद्र पुत्र जगदीश निवासी नूरपुर मुजबिदा एवं जयराम पुत्र लिच्छी गुर्जर, हसनपुर मसूरी के ग्राम प्रधान कल्लू उर्फ नवीन पुत्र राजू उर्फ राजकुमार शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

आंबेडकर जयंती पर भी हुआ था विवाद
खेकड़ा। हसनपुर गांव निवासी संजय जाटव ने 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर नूरपुर मुजबिदा गांव के युवकों से विवाद हो गया था। उन्होंने आंबेडकर की शोभायात्रा रोक दी थी। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया था। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसे लेकर आरोपी उनसे रंजिश रखते हैं।
विज्ञापन


घायल के परिजनों ने किया हंगामा
खेकड़ा। मंगलवार की शाम घायल सुरेंद्र पक्ष के काफी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। उन्होंने बताया कि घटना के एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। यदि पुलिस सूचना के तुरंत बाद पहुंच जाती तो हमलावर पकड़े जा सकते थे। पुलिस ने आश्वासन देकर मामला शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें