पुलिस ने चार जुआरी पकड़े
बिनौली (बागपत)। पुलिस ने सोमवार की शाम शेखपुरा मोड़ के पास जुआ खेल रहे चार युवकों को पकड़ा है। पकड़े गए युवक अहसान, शादाब, फिरोज, अबरार निवासी बरनावा हैं। इनसे पुलिस ने तास के 52 पत्ते और 1050 रुपये बरामद किए। इसके अलावा पुलिस ने सुधीर त्यागी निवासी गलहेता को वारंटी के रूप में गिरफ्तार किया।
गुरुकुल बरनावा में महायज्ञ 10 से
बिनौली (बागपत)। गांधी धाम समिति के तत्वावधान में संस्कृत महाविद्यालय गुरुकुल लाक्षागृह बरनावा परिसर में 10 मार्च से आठ दिवसीय विश्व कल्याण चतुर्वेद पारायण महायज्ञ होगा। यह जानकारी प्रधानाचार्य आचार्य विनोद कुमार शास्त्री ने दी।