फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठा प्रकरण में जेई समेत तीन के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। काठा गांव में ऊर्जा निगम के अधिकारियों के उत्पीड़न से आहत होकर दुकानदार द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास करने के मामले में पत्नी ने जेई समेत तीन अधिकारियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। महिला ने डीएम और एसपी को भी प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

काठा गांव निवासी मुनेश कश्यप पत्नी ऋषिपाल कश्यप ने बताया कि उसका पति गांव में किराए पर लेकर किराना की दुकान चला रहा है। पांच दिन पहले ऊर्जा निगम के जेई विनय कुमार शर्मा और विभाग के अन्य अधिकारी दुकान पर पहुंचे। दुकान में एक बल्ब देकर कहा कि दुकान में तो व्यवसायिक कनेक्शन होना चाहिए, बिल दिखाओ। पति ने मकान मालिक के आने पर बिल दिखाने के लिए कहा, लेकिन अधिकारी नहीं माने। आरोप है कि जेई ने बिजली कनेक्शन लेने से बचने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। पति ने रुपये देने से मना कर दिया। अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। मंगलवार को गांव में ऊर्जा निगम के प्रचार शिविर में जेई ने पति को बुलाकर अपमानित किया। इससे आहत होकर पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसने ऊर्जा निगम के दोषी अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। महिला ने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी शैलेश कुमार पांडेय को प्रार्थनापत्र देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें