बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश और मारपीट के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पूर्व में दिए बयान पर ही जांच कर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि प्रकरण की तहरीर उसने रमाला थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार को मारने की धमकी मिल रही है। पीड़ित ने 20 दिसंबर 2018 को डीजीपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। डीजीपी के निर्देश पर सीओ बड़ौत ने चार जनवरी को महिला के बयान दर्ज किए, लेकिन सीओ अब फिर से बयान देने के लिए बुला रहे हैं। एसपी से पूर्व में दिए बयान पर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।