फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलसि ने चेंकिग के दौरान चार बदमाशों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक बागपत के द्वारा चलाए जा रहे अवैध असलाह की बरामदगी अभियान के अंतर्गत सीओ व कोतवाली पुलिस ने टीम बनाकर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पांच तमंचे व भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पकडे़ गए बदमाशों में नितिन पुत्र राजपाल निवासी पट्टी राणा रुस्तमपुर बावली थाना बड़ौत जनपद बागपत के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और एक कारतूस , शिवम उर्फ छोटू उर्फ फोड़ पुत्र योगेंद्र निवासी पट्टी मोल्हू बावली थाना बड़ौत जनपद बागपत के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय एक कारतूस, जितेंद्र पुत्र किरण सिंह ग्राम लौहड्डा थाना बड़ौत जनपद बागपत के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस , कुलदीप पुत्र इंद्रपाल निवासी पट्टी राणा रुस्तमपुर बावली थाना बड़ौत जनपद बागपत के कब्जे से 32 बोर तमंचा बरामद किए। इनके खिलाफ कोतवाली पर मामला दर्ज कराया। लौहड्डा निवासी जितेंद्र अवैध हथियारों का तस्कर है और वह हथियारों की तस्करी कर क्षेत्र में तमंचों की सप्लाई करता है, एक हजार से लेकर तीन हजार तक तमंचे क्षेत्र के बदमाशों व बेरोजगार युवकों को सप्लाई करता है, इस मामले में जांच की जा रही है। टीम ने बिल्लू पुत्र रिफाकत निवासी मालियान मोहल्ला ईदगाह को दबोचा। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें