बड़ौत (बागपत)।
फेस बुक पर गाजियाबाद जनपद के एक कस्बे की युवती से बड़ौत नगर के एक मोहल्ले के युवक का प्रेम-प्रंसग हो गया। युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ तीन माह तक बलात्कार किया। बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। युवती के परिजनों ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
नगर केे एक मोहल्ले के रहने वाले युवक की गाजियाबाद जनपद के एक कस्बे की रहने वाली 22 वर्षीय युवती से फेस बुक पर दोस्त हो गई। बाद मेें जब दोनों मिले तो उसने युवती से शादी का प्रस्ताव रख दिया। युवती मान भी गई। आरोपी युवक तीन माह तक किराये का कमरा लेकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और अब वह शादी से इंकार कर रहा है। युवती किसी तरह तलाश करते हुए युवक के घर पहुंची तो परिजनों ने उसे भगा दिया। बाद मेें युवती ने एसपी बागपत को तहरीर दी। एसपी ने बड़ौत कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि अभी इस मामले की जांच की जा रही है, जांच कर कार्रवाई होगी।
रामटेक शर्मा