फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विविहिता को लेने पहुंचे ससुरालवालों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

बली गांव में विवाहिता को लेने पहुंचे ससुराल वालों पर आठ-दस लोगों ने हमला बोल दिया। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

मुंबई के बांदा जनपद के बवेरू गांव निवासी प्रदीप पुत्र रामभजन ने बताया कि पांच मार्च 2017 को उसकी शादी शिवानी पुत्री शिवकुमार निवासी बली के साथ हुई। 30 अगस्त को पिता की मौत होने पर शिवानी अपने मायके बली गांव आ गई । परिजनों ने उसे वापस ससुराल नहीं भेजा। बुधवार को प्रदीप अपने पिता रामभजन, मां शांति, भाई अमर दीप, मौसेरे भाई राजकरण एवं बहनोई अवदेश के साथ बली गांव में पत्नी शिवानी को लेने पहुंचा। पत्नी जाने के लिए तैयार हो गई, लेकिन उसके बाबा ने भेजने से इंकार कर दिया। जब उन्होंने कारण पूछा तो आठ-दस लोगों ने गाली गलौच कर मारपीट शुरू कर दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवार ने किसी तरह भागकर जान बचाई। पीड़ित कोतवाली पहुंचे और हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें