फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन व पूर्व चेयरमैन पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)।
विज्ञापन

कस्बे में सोमवार को वर्तमान चेयरमैन और पूर्व चेयरमैन के बेटों के बीच हुए झगड़े के मामले में पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी है। किसी भी समय बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन

अमीनगर सराय में सोमवार को चौपले पर चेयरमैन मांगेराम यादव और पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेता अनिल मालिक के बेटों के बीच संघर्ष हुआ था। दोनों तरफ से हथियार लहराए गए। गोली लगाने का भी आरोप है। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से चेयरमैन के बेटे विमल यादव, पंकज यादव व पूर्व चेयरमैन के बेटे शशांक मलिक, बोरिस मलिक समेत आठ लोगों के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । चौबीस घंटे बाद भी पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। जबकि दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। किसी भी समय कस्बे में बड़ी घटना हो सकता है। सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष हरेराम यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें