बड़ौत (बागपत)।
जिवाना-रंछाड़ मार्ग पर सोमवार की रात्रि में पांच सशस्त्र बदमाशों ने राज मिस्त्रियों से नगदी, मोबाइल और बाइक लूट ली। विरोध करने पर तमंचों के बट मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे।
लूट का शिकार हुए कपिल पुत्र फूल सिंह रंछाड़ गांव का रहने वाला है, वह राजमिस्त्री है और गढ़ी दुल्ला में मकान बना रहे हैं, सोमवार की रात्रि में गढ़ी दुल्ला से अपने साथी राज मिस्त्री जोगेंद्र पुत्र जगवीर के साथ गांव लौट रहा था, जब वह जिवाना-रंछाड़ गांव के बीच पहुंचा तो खेत से पांच सशस्त्र बदमाश निकले और तमंचे तान दिए। बदमाशों ने उसने छह हजार की नगदी, मोबाइल व बाइक लूट ली। विरोध करने पर तमंचों के बट मारकर घायल कर दिया। उन्होंने तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।