फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगरौली में बाइक सवारों पर तेंदुए ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

पुसार-बरनावा मार्ग पर मांगरौली गांव के पास तेंदुए ने दो बाइक सवारों पर हमला किया। बाइक सवारों ने भाग कर जान बचाई। जंगल में तेंदुए की दस्तक होने की सूचना के बाद किसानों ने खेतों में जाना भी बंद कर दिया है। किसान झुंड बनाकर खेतों में जाते हैं। दो दिन पहले भी जंगल में दो तेंदुए देखे गए थे। वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन कोई भी नहीं आया। इससे ग्रामीणों में वन विभाग के अधिकारियों के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

मांगरौली गांव निवासी पप्पू पुत्र उमरद्दीन और समीम पुत्र सादिग बाइक पर सवार होकर बरनावा जा रहे थे। जब वे पुसार-बरनावा मार्ग पर मांगरौली गांव से आगे जंगल में पहुंचे तो गन्ने के खेत से तेंदुआ निकल कर आया और उसने बाइक सवार दोनों युवकों पर हमला बोल दिया, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। युवकों ने बाइक दौड़कर अपनी जान बचाई। वहीं बरनावा निवासी अहसान पुत्र जमील भी बाइक पर पुसार से बरनावा जा रहा था। मांगरौली गांव के पास तेंदुए ने उस पर हमला भी किया। उसने भी बाइक दौड़ा कर जान बचाई। दो दिन पहले मोहम्मद पुत्र रफूद्दीन ने जंगल में दो तेंदुए देख थे। उसने ग्रामीणों को तेंदुए की जानकारी दी। गांव में ऐलान कराया कि कोई भी अकेला किसान जंगल में नहीं जाएगा। अब किसान झुंड बनाकर खेतों में जाते हैं। ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत फैली हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन अभी तक कोई नहीं आया है। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर क्षेत्र में घूम रहे तेंदुओं को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें