बागपत। माता कॉलोनी बागपत गफूर पुत्र मीदा ने बताया वह नौरोजपुर रोड स्थित आरजी बिक्र फील्ड ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। मंगलवार की शाम छह बजे वह भट्ठे घर वापस लौट रहा था। जब वह सिसासा-नौरोजपुर मार्ग पर बाग के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए और तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। बदमाशों ने उससे चार हजार रुपये की नगदी लूट ली। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।