फैजपुर निनाना गांव के सतेंद्र हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी प्रियव्रत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अब इस मामले में इंटर कालेज प्रबंधक समेत दो आरोपी फरार है।
फैजपुर निनाना गांव निवासी किसान सतेंद्र की 16 मई को नैथला मोड़ पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने छोटे भाई की हत्या के मामले में पैरवी कर था। इस मामले में मृतक के बेटे दीपक कुमार ने रणवीर, ब्रह्म सिंह, प्रियव्रत निवासीगण बिहारीपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस जांच में अजय पुत्र हरबीर निवासी लोयन, सुनील पुत्र सुरेंद्र व पिंटू पुत्र भोपाल निवासी मलकपुर के नाम भी प्रकाश में आए । पुलिस ने अजय व सुनील को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। इस मामले में अन्य आरोपी फरार चल रहे है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के घरों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए। गत सोमवार को आरोपी पिंटू ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। मंगलवार को हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रियव्रत को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की। अब इस मामले में इंटर कालेज प्रबंधक समेत दो आरोपी फरार हैं। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फरार दोनों आरोपियों को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।