फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से रेप की कोशिश, आरोपी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के जंगल में चारा लेने गई महिला से शराबी युवक ने रेप की कोशिश की। शोर मचाए जाने पर ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को किसी तरह बचाकर कोतवाली ले गई। पुलिस ने आरोपी युवक को घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


युवती से की छेड़छाड़
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कई दिन से 7-8 युवक गली में महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां कसते हैं। विगत दो दिन पहले भी युवती ने गली से गुजर रही युवती से छेड़छाड़ की। इसको लेकर ग्रामीणों का बैठक हुई। आरोपियों के परिजनों से शिकायत की गई। आरोप है कि आरोपी युवक पीड़ित युवती के घर से भैंस खोल कर ले गए। इसको लेकर हंगामा हुआ। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हादसे में दो महिलाओं सहित चार घायल
बागपत। चमरावल रोड अहैड़ा गांव के पास तीन बाइकों की आपस में भिड़ंत होने के कारण चार लोग घायल हो गए। ढिकौली गांव निवासी अरूण कुमार ने बताया कि वह अपनी मां राजकली और बेटी तनु के साथ किसी काम से बागपत आ रहे थे। अहैड़ा गांव के निकट बाइक पर सवार होकर तीन युवक ने सामने से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे सभी बाइक सवार घायल हो गए। वही पीछे से बाइक पर आ रहे पानीपत निवासी युवक आस मोहम्मद भी चपेट में आकर घायल हो गया। आरोपी तीनों युवक मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बागपत सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें