फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में गए उद्यमी के मकान को चोरों ने खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

गांधी रोड से सटे कैनाल रोड पर उद्यमी के मकान के तालें तोड़कर चोर लाखों की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात व अन्य कीमती समान समेत आठ लाख का सामान चुराकर ले गए।
विज्ञापन

उद्यमी राज कुमार जैन पुत्र स्वर्गीय शिखर चंद जैन गांधी रोड से सटे कैनाल रोड के रहने वाले हैं। उनकी अमीनगर सराय रोड पर फैक्ट्री है। वे परिवार सहित गुड़गांव में अपनी भांजी की शादी में गए थे। मंगलवार की सुबह जब उनके मकान के आगे से पड़ोसी गुजरे तो उनका ताला टूटा पड़ा था और किवाड़ खुले थे। उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी और मोबाइल फोन द्वारा राज कुमार को भी उसकी सूचना दी गई। सूचना पर वे परिवार सहित बड़ौत पहुंचे और इस घटना की सूचना पुलिस को दी। चोर मकान के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर इंटरलॉक को मोड़कर अंदर घुसे और मकान को खंगाला। चोर मकान से 1.25 लाख की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात, एलईडी, लैपटॉप, गैस सिलेंडर व अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए। इसकी कीमत आठ लाख रुपये के लगभग बताई। राजकुमार जैन ने तहरीर दी । पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली। चोर किसी वाहन से आए और वाहन मकान की कुछ दूरी पर खड़ा किया । इसमें सवार होकर भाग निकले। इस वारदात को लेकर उद्यमियों में आक्रोश व्याप्त है। चैंबर्स ऑफ कॉमर्स की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष जयप्रकाश जैन ने पुलिस प्रशासन से चोरी का खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें