फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी में छात्र पर जानलेवा हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। रोड पर दौड़ लगा रहे छात्र के साथ तिगरी गांव की नहर के पास कुछ युवकों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

गोठरा गांव निवासी सम्राट पुत्र मदन ने दी तहरीर में बताया कि वह 12वीं का छात्र है, रोजाना गोठरा से तिगरी गांव की नहर तक दौड़ लगाता है। शुक्रवार शाम दौड़ लगाते जब नहर के पास पहुंचा तो वहां पर नंगला बढ़ी गांव का युवक अपने तीन साथियों के साथ खड़ा था। आरोपी बिना किसी कारण के गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी और नुकीली वस्तु से प्रहार किया। इससे वह लहूलुहान हो गया। राहगीरों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। रटौल चौकी इंचार्ज रणधीर सिंह ने कहा मामले की जांच की जा रही है। इसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें