बड़ौत (बागपत)।
अधिवक्ताओं ने बार के पूर्व अध्यक्ष यशवीर चौहान के साथ मारपीट कर लूटपाट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
रेवन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद पाल पंवार के नेतृत्व में अधिवक्ता एकत्र हुए और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा 10 अगस्त की सुबह जब बार के पूर्व अध्यक्ष यशवीर चौहान तहसील आ रहे थे तो तहसील गेट पर तीन युवकों ने उनके साथ मारपीट की और उनसे हजारों की नगदी, अंगूठी भी छीनकर ले गए। इस मामले में 11 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया 11 दिन बाद भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं की। शीघ्र की आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की तो अधिवक्ता उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन में वीरेंद्र चौहान, धर्मवीर तोमर, तेजवीर सिंह, विनेश तोमर, रामकुमार सिंह, सुशील जैन, धर्मपाल शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, शशिभूषण भारद्वाज, सुरेंद्र सिंह, दीपक राठी, विनोद मान, दिनेश मान, सईद अहमद, शकील अहमद, अरविंद, कुलदीप, राजीव तोमर, विकास धामा, मनोज कुमार, यशपाल सिंह, ईश्वर सिंह, रविंद्र राठी, ओमपाल आदि रहे।