फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर रेप करने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान, किशोरी को भेजा नारी निकेतन।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। पुलिस ने तमंचे की नोक पर किशोरी से रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद चालान कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा। साथ ही किशोरी द्वारा परिजनों के साथ जाने से इंकार करने पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने किशोरी को नारी निकेतन भेजा।
विज्ञापन

खेकड़ा थाने में पांच दिन पहले एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पड़ोस के ही एक युवक पर अपनी नाबालिग पुत्री को रात्रि के समय तमंचे के बल पर खाली पडे़ मकान मेले जाकर डराकर धमका रेप करने का आरोप लगाकर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने नामजद आरोपी युवक नितिन को गिरफ्तार करने के बाद चालान कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेजा। साथ ही पुलिस ने किशोरी को भी न्यायालय में ले जाकर बयान कराए। किशोरी ने परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया। किशोरी के परिजनों के साथ जाने से इंकार करने के बाद न्यायालय के आदेश पर उसे मेरठ नारी निकेतन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें