फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हप्पू की चिट्ठी के बाद भाजपा नेता के मकान पर लटका ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। पचास हजार के इनामी अजीत उर्फ हप्पू के नाम से मिली पांच लाख रुपये की रंगदारी की चिट्ठी के बाद भाजपा नेता ने बुधवार की रात में घर छोड़ दिया है। मकान पर ताला लटका है। पलायन कर गए भाजपा नेता ने कहा कि उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ और न ही उसे सुरक्षा उपलब्ध कराई गई। वह बेहद डरा हुआ है।
विज्ञापन

मूल रूप से बामनौली गांव के किसान हरेंद्र शर्मा के गोविंदपुरी स्थित मकान पर पहली अगस्त को दो बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। मकान पर एक चिट्ठी फेंकी गई, जिस पर पचास हजार के इनामी अजीत उर्फ हप्पू का नाम लिखा था और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। हरेंद्र शर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया पुलिस ने उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया है। बार बार कहने के बाद भी पुलिस अफसरों ने उसे सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई। उसे डर सता रहा है, लेकिन पुलिस उसकी सुनने को तैयार नहीं है। मकान पर ताला लटकाकर परिवार के साथ हरेंद्र ने बुधवार की रात में बड़ौत से पलायन कर दिया है। पीड़ित कहां गया, इसके विषय में किसी को जानकारी नहीं है। पीड़ित ने कहा कि पुलिस पूरे मामले में लापरवाही बरत रही है।

बागपत का सबसे बड़ा इनामी हप्पू
इस वक्त बागपत जिले का सबसे बड़ा इनामी अजीत उर्फ हप्पू बावली गांव का रहने वाला है। उसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश है। हप्पू पहले प्रमोद गांगनौली गैंग में रहा और ताबड़तोड़ अपराध किए। इसके बाद प्रमोद गांगनौली की हत्या में भी उसका नाम आया। बावली गांव के दोहरे हत्याकांड के बाद से वह पुलिस के रडार पर है। हप्पू की तलाश में पुलिस ने पिछले वर्ष बावली के जंगल में ड्रोन भी उड़ाया था, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। अकेला और जंगल में रहने के कारण पुलिस को उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाती। वह अन्य साथियों और ग्रामीणों के बेहद कम संपर्क में रहता है। वह बड़ौत थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
विज्ञापन


कौन है हरेंद्र शर्मा
बामनौली का किसान हरेंद्र शर्मा इन दिनों बड़ौत की गोविंदपुरी में परिवार के साथ रह रहा था। पिछली सरकार में हरेंद्र शर्मा सपा की राजनीति करते थे, लेकिन सत्ता परिवर्तन के साथ ही वह भाजपा के कार्यक्रमों में दिखाई देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें