खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम रटौल के जंगल में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश को पुलिस ने चालान कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।
क्षेत्र के ग्राम रटौल के जंगल में 18 फरवरी की रात्रि में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में मेरठ के ग्राम खिवाई निवासी बदमाश सफात पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ। साथ ही मुठभेड़ में खेकड़ा थाने मे ंतैनात कांस्टेबल देवेश कसाना भी बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के अन्य साथी जंगल में भाग गए। इसके बाद थाना पुलिस ने घायल बदमाश सफात और घायल कांस्टेबल देवेश कसाना को खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने मंगलवार को बदमाश सफात का चालान कर न्यायालय पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार हुए अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है।