चांदीनगर (बागपत)। भगोट-नवादा मार्ग पर लाल भट्ठे के पास किराना की दुकान में नकब लगाकर मंगलवार की रात में लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित दुकानदार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
गढ़ी कलंजरी निवासी शिव कुमार ने बताया कि उसकी भगोट-नवादा मार्ग पर लाल भट्ठे के पास किराना की दुकान है। मंगलवार को शाम के समय दुकान बंद कर वह घर चला गया। बुधवार सुबह दुकान पर आया तो पीछे की दीवार में नकब लगी । दुकान से सामान गायब था। चोर यहां से नगदी समेत डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर चली गई। दुकानदार ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी। चोरी की घटना को लेेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर घटना के खुलासे की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द खुलासा नहीं हुआ तो एसपी दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अनिल शर्मा, जेपी शर्मा, अनिल कुमार, राजकुमार, बिल्लू, राजेंद्र, रोहित, सुरेंद्र, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।