शाहगंज/बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव के बड़ौना स्थित प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर रखा गैस सिलेंडर, बर्तन व रजिस्टर आदि पार कर दिया। सुबह विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिंह को घटना की जानकारी पुलिस को दी। उधर बदलापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला गाँव निवासी सुरेश कुमार मौर्य के खेत में स्थित सिंचाई के लिए लगाए गए तीन हॉर्सपावर के समर्सिबल से पाइप निकाल कर चोर मोटर खोल ले गए और वापस पाइप बोरिंग में डाल दिया । साथ ही सेफ्टी वायर तथा केबल भी काट ले गए। मंगलवार सुबह सुरेश कुमार मौर्य जब खेत मे सिचाई करने के लिए पहुंचे तो उन्हें समर्सिबल पम्प के कमरे का ताला टूटा हुआ मिला । दरवाजा खुला हुआ देख कर वह परेशान हो गए।