फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडहर मकान में फेंका पांच माह का भ्रूण

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)।
विज्ञापन

रटौल गांव में साइकिल सवार युवक और युवती पांच माह के भ्रूण को खंडहर बने मकान में फेंक कर भाग निकले। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस युवक-युवती की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

रटौल गांव में बुधवार की सुबह छह बजे के लगभग शीश महल के पास खंडहर बने मकान में पांच माह का भ्रूण मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने भ्रूण को फेंकने वालों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पड़ोस में रहने वाले छह साल के बच्चे अमन ने ग्रामीणों को बताया कि साइकिल पर सवार होकर एक युवक व युवती आए थे। उन्होंने ही इसे यहां फेंका है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया। पुलिस ने भ्रूण को फेंकने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें