फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेंबर के बाहर से युवती को अगवा करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रेम विवाह कर कोर्ट में पति के साथ बयान देने पहुंची युवती को परिजनों ने अधिवक्ताओं के चेंबर के बाहर से उठाने कर ले जाने की कोशिश की। शोर मचाए जाने पर परिजन मारपीट कर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। कोर्ट से युवती को पुलिस सुरक्षा में पति के संग भेज दिया।
विज्ञापन

चिरचिटा गांव निवासी अंकित पुत्र भोले का मुजफ्फरनगर के कमल नगर निवासी रानी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 26 जून को दोनों ने घर से भागकर मवी कलां गांव के शिव मंदिर में शादी रचा ली। युवती अपने पति के साथ ससुराल में रहने लगी। 28 जून को युवती के परिजन चिरचिटा गांव पहुंचे और युवती को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की, लेकिन उसने जाने से इंकार कर दिया। प्रेमी ने कोर्ट मैरिज करने के लिए बागपत न्यायालय में याचिका दायर कर दी। बुधवार को युवती के जेएम कोर्ट में बयान दर्ज होने थे। युवती अपने पति के साथ अधिवक्ता के चेंबर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान युवती के परिजन वहां पहुंचे और उसे जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश की। पति ने शोर मचा दिया। लोगों को आता देखकर परिजन युवती के साथ मारपीट कर भाग निकले। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस ने युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। कोर्ट ने युवती को पुलिस सुरक्षा में पति के साथ ससुराल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें