बागपत। सलावतपुर खेड़ी गांव के पवन हत्याकांड में समझौता न करने पर मुकदमे की पैरवी कर रहे ग्राम प्रधान और गवाहों को हत्या की धमकी मिली। पीड़ितों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
खेकड़ा थाना क्षेत्र के सलावतपुर खेकड़ा गांव निवासी बेनाम सिंह उर्फ राजा पुत्र हरेंद्र ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि नौ जुलाई 2017 को भाई पवन की गोलियों से भूनकर हत्या की। इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । इस मुकदमे की पैरवी ग्राम प्रधान अमरदीप कर रहे हैं। जबकि वह केस में गवाह हैं। विपक्षी उन पर मुकदमे में फैसले का दबाव बना रहे हैं और उनके खिलाफ झूठी शिकायत करते रहते हैं। पीड़ित परिवार को झूठे मुकदमे कर परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने मुकदमे में संदीप, जगदीप, अंकित, वीरेंद्र निवासी सलावतपुर खेड़ी का नाम बिना किसी कारण के निकाल दिया। जबकि ये भी घटना में शामिल रहे हैं। इस मामले में आरोपी विशाल को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उन्होंने फैसला न करने पर गवाह व पैरोकार को हत्या की धमकी दी है।