फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 10 हजार का इनामी पुनीत को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच टीम बागपत और खेकड़ा पुलिस ने सचिन हत्याकांड में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर तीन साल पहले सचिन की पीट-पीट कर हत्या की थी। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
एसपी जयप्रकाश ने पत्रकारों को बताया 23 नवंबर 2015 को बड़ागांव के जंगल में सचिन पुत्र श्याम सुंदर निवासी खेकड़ा की पीट-पीट कर हत्या की। इस मामले में खेकड़ा निवासी बिट्टू, बुलंदशहर जनपद के माकड़ी गांव निवासी पुनीत पुत्र नवीन समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस मुख्य आरोपी बिट्टू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में पुनीत तभी से ही फरार चल रहा है। पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच टीम बागपत और खेकड़ा पुलिस ने संयुक्त रूप से आरोपी पुनीत को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में पुनीत ने बताया कि उसके दोस्त बिट्टू का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक सचिन ने उसकी महिला दोस्त को छीन लिया था। इसी कारण उन्होंने उसकी पीट-पीट कर हत्या की । हत्या करने के बाद वह फरार हो गया । दिल्ली स्थिति बदरपुर सीमा पर एक फैक्ट्री में नौकरी करने लगा । फरारी समय वह तीन बार पुलिस से घर पर भी आया । पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
राहुल राणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें