बागपत। अल्मोड़ा जिले से अपहृत किशोरी बागपत में मिली। उत्तराखंड पुलिस पिछले तीन दिन से शहर में डेरा डाले हैं। किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर अल्मोड़ा जिले में आक्रोशित लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया । किशोरी के बरामद होते ही पुलिस आनन-फानन में उसे गाड़ी में बैठाकर साथ ले गई।
अल्मोडा जनपद के एक गांव से 14 मई को बागपत जनपद का एक युवक किशोरी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले आया । मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी है। उत्तराखंड पुलिस तीन दिन से बागपत में डेरा डाले हुई थी और किशोरी की तलाश में जुटी हुई थी। रविवार को अल्मोड़ा जिले में किशोरी की बरामदगी न होने पर लोगों ने अल्मोड़ा मेें उग्र प्रदर्शन किया और कई वाहन फूंक दिए । इससे पुलिस पर किशोरी की बरामदगी की और अधिक दबाव बढ़ गया । सोमवार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से उत्तराखंड पुलिस ने किशोरी को आरोपी युवक इरफान के घर से बरामद कर लिया। जबकि आरोपी युवक भाग निकला। किशोरी के मिलते ही उत्तराखंड पुलिस उससे आनन-फानन में अपने साथ ले गई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि किशोरी बरामद हो गई है। उत्तराखंड पुलिस अपने साथ लेकर चली गई।