फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस में समझौता करो, वरना जान से मार देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के एक मोहल्ले की युवती से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पीड़ित परिजन एसपी दफ्तर पर पहुंचे। उनका आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और केस में समझौता का दबाव बना रहे हैं। शिकायत करने के बाद भी कोतवाली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती के पिता ने बताया 26 नवंबर को उसकी बेटी घर में मौजूद थी। तभी पड़ोस का ही दूसरे समुदाय का एक युवक घर में घुस आया । आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया । विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया । कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उसकी बेटी के कोर्ट में बयान भी दर्ज हो चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं। इससे उनका अपने घर से निकला भी मुश्किल हो रहा है। उसने अपने परिजनों के साथ सोमवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसपी जय प्रकाश ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
बागपत। किरठल निवासी फुरकान ने बताया दो जुलाई की रात करीब साढ़े सात बजे रमाला चीनी मिल के अंडर बाईपास से होकर बाइक से गुजर रहा था। उसके साथ उसका साथी राज कुमार भी था। इस दौरान चार बदमाशों ने उससे 2100 रुपये नगद, मोबाइल और राज कुमार से भी मोबाइल लूट लिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन अभी तक केस का खुलासा नहीं किया। उसने एसपी से मांग की है बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान बरामद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें