फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर मंडी में बदमाशों ने मकान खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने पत्थर मंडी में मकान खंगाला
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। पत्थर मंडी में एक मकान के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इस संबंध में मकान मालिक ने तहरीर दी। पत्थर मंडी में आशीष वर्मा का मकान है। वह गत रात परिवार सहित बाहर गए थे। जब आए तो उनके मकान के ताले टूटे पड़े थे और सामान खुर्द-बुर्द पड़ा था। यहां से बदमाश 35 हजार रुपये की नगदी, आठ तौले के सोने के जेवरात, चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत चार लाख रुपये के लगभग बताई गई है। इस संबंध में आशीष वर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें