फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा मार्का की 25 पेटी देसी शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पुलिस ने बुलेरो पिकअप गाड़ी में लादकर हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही 25 पेटी देसी शराब सहित एक युवक को गिरफ्तार किया । तस्कर शराब की पेटियां भूसे के बोरों के नीचे दबाकर ला रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी हरेराम यादव को सूचना मिली हरियाणा से बुलेरो पिकअप गाड़ी बड़ौत की ओर आ रही है। इसमें भूसे की बोरियों के नीचे शराब की पेटियां दबी हैं। इस सूचना पर उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी पर पुलिस के साथ चेकिंग की तो पुलिस को देखकर बुलेरो गाड़ी में सवार लोग कुछ दूरी पर खड़ी कर भागने लगे, लेकिन एक को पुलिस ने दबोचा। गिरफ्तार छोटू पुत्र राजपाल हरियाणा के जाजल गांव के थाना राई का रहने वाला है। उसने अपने साथियों के नाम भी पुलिस को बता दिए हैं। उसने बताया शराब नगर निकाय चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए लाई जा रही है, लेकिन वह प्रत्याशी का नाम नहीं बता सका। पुलिस ने शराब को कब्जे में ले लिया है और गाड़ी को सीज कर दिया है और गिरफ्तार युवक का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें