फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से नकदी और मोबाइल चोरी

Sun, 26 Nov 2017 12:24 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
मैं बेटी ने की चोरी - फोटो : SELF
विज्ञापन
 दुदही।  शुक्रवार की रात दुदही बाजार स्थित दो घरों में छत के रास्ते घुसे चोरों ने 25 हजार रुपये नकद व दो मोबाइल समेत अन्य कीमती सामान चुरा लिए। घर वालों को इसकी जानकारी शनिवार की सुबह हुई।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष ने विशुनपुरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुदही के गोला बाजार निवासी अनिल कुमार के घर में शुक्रवार की रात चोर घुस गए थे। घर वालों के अनुसार चोरों ने घर में रखा 14 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल व कुछ अन्य सामान चुरा लिया है। इसके अलावा जिरात मुहल्ला निवासी साहब हुसैन अंसारी के घर में भी छत के रास्ते घुसकर चोरों ने 11 हजार रुपये नकद और मोबाइल आदि चुरा लिया। इस संबंध में विशुनपुरा के थानेदार कृष्ण कुमार का कहना है कि चोरी की तहरीर मिली है। मामले की छानबीन कराई जा रही है, नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें