फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोघट और टीकरी में 17 पर गुंडा एक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। दोघट नगर पंचायत और टीकरी नगर पंचायत के स्थानीय निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी । थाना क्षेत्र के 17 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को शांति पूर्वक कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। कस्बा टीकरी और दोघट में 426 लाइसेंसी शस्त्र हैं। इनमें से 359 शस्त्र जमा कराए । 67 शस्त्र बाकी रह गए हैं। इन्हें भी शीघ्र जमा कराया जाएगा। 780 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की जा रही है। 17 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट और 110 जी की कार्रवाई की। दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया किसी भी असामाजिक तत्व ने चुनाव में गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें