अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में चार लोगों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने की कोशिश की । विरोध करने पर आरोपी मारपीट कर भाग गए। पीड़ित ने गांव के चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
पीड़ित महिला ने बताया कि वह बुधवार सुबह खेत में गन्ना छील रही थी। पड़ोसी गांव के चार लोग खेत में उसके पास पहुंचे। वहीं पर आरोपियों के भी खेत है। आरोप है कि चार लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर सामूहिक दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। उसके चिल्लाने पर दूसरे खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ पड़े। उनको अपनी तरफ आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसने अपने परिजनों के साथ सिंघावली अहीर थाना में गांव के चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी । थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा प्रथम दृष्टता मामला जमीन विवाद का है। मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।