फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पांच हजारी बदमाश को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)।
धनौरा सिल्वर नगर गांव मेें गत वर्ष हुए देवी सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी को बिनौली थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह बरनावा से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।
विज्ञापन

पकड़ा गया पांच हजार रुपये का इनामी सोनू उर्फ बागी पुत्र कृष्णपाल निवासी बामनौली है। थाना पुलिस ने सूचना पर बरनावा से एक 315 बोर के तमंचे व तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट बागपत में पेश किया। थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने बताया विगत वर्ष धनौरा सिल्वर नगर गांव में देवी सिंह पुत्र महिपाल सिंह की पुलिस सुरक्षा मेें हत्या की। घटना में अब तक करीब दस आरोपी जेल जा चुके हैं। आरोपियों ने सोनू उर्फ बागी को भी घटना करने में शामिल होना बताया । जो अब तक फरार चल रहा था। उन्होंने बताया घटना में नामजद मुख्य आरोपी थान सिंह, सुनील निवासी धनौरा सिल्वर नगर व प्रकाश, अंकित निवासी बामनौली अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें